फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत के दम पर सफलता की नई कहानी गढ़ रहे हैं अंकित सिंह और वीनस विदारिया

Wed, 10 Mar 2021 11:27 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंकित सिंह और वीनस विदारिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत में जहां एक तरफ बेरोजगारी बढ़ रही है। कोई खुद का व्यापार शुरू नहीं करना चाहता क्योंकि उनहें लगता है कि उसमें बहुत रिस्क होता है और ढेर सारे पैसे की जरूरत होती है। वहीं दूसरी तरफ हमारे देश में कुछ ऐसे युवा हैं जो न सिर्फ स्वयं रोजगार कर रहे हैं बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार पाने और अपना बिजनेस शुरू करने में मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अंकित सिंह और वीनस विदारिया भी दो ही ऐसे युवा हैं जो रोजगार मांगने में नहीं बल्कि रोजगार देने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने न सिर्फ खुद आर्थिक आजादी पाई बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी सफलता के प्रेरणा स्रोत हैं। वीनस विदारिया गुजरात के मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। और गुजरात तो व्यापार के लिए जाना ही जाता है। कुछ वर्ष पहले ही उनकी फेसबुक वेवसाइट के माध्यम से अंकित सिंह से मित्रता हुई। 

बाद में दोनों बिजनेस पार्टनर बन गए। उन्होंने मिलकर निवेश क्षेत्र में अच्छी सफलता पाई।अंकित सिंह 18 वर्ष की उम्र से ही डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि युवाओं को अगर आर्थिक विकास चाहिए तो अच्छी चीजें सीखने पर अपना ज्यादातर समय और ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन


वीनस विदारिया और अंकित सिंह के सफलता का राज यह है कि दोनों ऐसी जगहों पर पैसा लगाने से भी नहीं कतराते हैं जहां रिस्क तो होता है लेकिन रिटर्न भी उतना ही अधिक होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह कहीं भी पैसा लगा देते हैं बल्कि वह पैसा लगाने से पहले उसका पूरा अध्ययन करते हैं।  

अंकित सिंह और वीनस विदारिया आज हजारों-लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बन चुके हैं उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इन्हें अपना आदर्श मानते हैं। अंकित सिंह और वीनस विदारिया महीने में एक बार लाइव सेशन भी करते हैं जहां पर ये युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग के बारे में सिखाते हैं और यह सेशन बिल्कुल फ्री होता है जिसके लिए किसी को भी एक रुपया देने की जरूरत नहीं पड़ती है।

आज देश को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो न सिर्फ स्वयं आगे बढ़ते हैं बल्कि बाकी लोगों को भी अपने साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें सही मार्ग भी दिखाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें