फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन दिल्ली में 300 से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में, तीन की मौत, 279 डिस्चार्ज

Wed, 10 Mar 2021 06:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- 12 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मरीज एक दिन में मिले
- पिछले एक दिन में 71,153 सैंपल की जांच में 0.52 फीसदी संक्रमित मिले
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 300 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। वहीं इसी साल 12 जनवरी के बाद पहली बार पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 370 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि इससे एक दिन पहले 320 लोग संक्रमित मिले थे। इनके अलावा तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं राहत की बात है कि 279 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया।

इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6,42,030 हो चुकी है जिनमें 6,29,199 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया जा चुका है। वहीं 10,931 लोगों की कोरोना वायरस के चलते अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 71,153 सैंपल की जांच में 0.52 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इस हिसाब से अगर देखें तो संक्रमण दर में इजाफा नहीं हुआ है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली में अभी भी कोरोना के हालात नियंत्रण में हैं।

फिलहाल नए संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने और स्वस्थ्य होने वालों की गिनती कम होने से सक्रिय मामले भी बढ़ने लगे हैं। राजधानी में 1900 सक्रिय मरीजों में से 982 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या एक बार फिर बढ़कर 576 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में अभी भी 5709 में से 5165 बिस्तर खाली पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें