फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारों ने सड़क पर घसीटी महिला पत्रकार, मोबाइल लूटा, पीड़िता एम्स में भर्ती

Mon, 23 Sep 2019 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीड़ित महिला पत्रकार - फोटो : ANI
विज्ञापन

कनॉट प्लेस में दंपती से लूट का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि चितरंजन पार्क में महिला पत्रकार से लूटपाट की गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने पत्रकार से मोबाइल छीनते समय उन्हें ऑटो से खींच लिया और काफी दूर तक घसीटकर ले गए। घायल महिला पत्रकार फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। अहम यह है कि वारदात के समय पुलिस की जिप्सी पीछे आ रही थी। 

विज्ञापन


जॉयमाला बागची एक न्यूज एजेंसी में पत्रकार है। रविवार शाम वह ऑटो से अपने घर जा रही थी। चितरंजन पार्क के पास बदमाशों ने उनसे मोबाइल छीनने की कोशिश की। विफल रहने पर बदमाशों ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए और ऑटो से बाहर खींच ली। सड़क पर गिरने से जॉयमाला गंभीर घायल हो गई और बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जॉयमाला के मुंह के अंदर तक टांके लगे हैं और बायें पैर में हेयरलाइन फैक्टर आया है।

खास बात ये है कि बदमाश जब वारदात कर रहे थे उस समय पुलिस की जिप्सी पास में ही थी। इसी जिप्सी ने महिला पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद महिला पत्रकार इस कदर सदमे में है कि कई घंटे तक पुलिस को शिकायत ही नहीं दी। पीड़िता की ओर से सोमवार को चितरंजन पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी गई। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल व उस रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का दावा- स्ट्रीट क्राइम में काफी कमी 
चितरंजन पार्क में महिला पत्रकार के साथ लूट के बाद दिल्ली पुलिस ने डाटा जारी कर दावा किया कि दिल्ली में स्ट्रीट क्राइम में काफी कमी आई है। 

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि वर्ष 2018 के 15 सितंबर तक के आंकड़ों की वर्ष 2019 में 15 सितंबर तक तुलना करें तो झपटमारी की वारदात 4.06 फीसदी और रॉबरी की वारदात 7.20 फीसदी कम हुई। 2018 में एक जनवरी से 5 सितंबर तक 4707 वारदात हुई। 

2019 में इस अवधि में 4516 वारदात हुई हैं। पुलिस ने 2019 में 15 सितंबर तक झपटमारी के 55.16  फीसदी केस सुलझाने का दावा किया है। वारदात में हथियारों के इस्तेमाल पर भी कमी आई है। 2018 में एक जनवरी 15 सितंबर तक 578 और 2019 में इस अवधि में 559 वारदात में हथियारों का इस्तेमाल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें