फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू शिक्षक संघ से नाराज शिक्षकों ने नई बनायी यूनियन 

Tue, 26 Nov 2019 09:30 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हॉस्टल फीस वृद्धि के मुद्दे पर जेएनयू के शिक्षक दो गुटों में बंट गए और शिक्षक संघ से नाराज 123 शिक्षकों ने मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी टीचर फेडरेशन नाम से नई यूनियन बना ली। इस यूनियन ने पहले ही फीस वृद्धि के संशोधित प्रस्ताव का समर्थन कर दिया जबकि दूसरा गुट छात्रसंघ समेत आम छात्रों के साथ आंदोलन में खड़ा है। 
विज्ञापन


फेडरेशन के कॉर्डिनेशन कमेटी के सदस्य डॉ. नागेंद्र श्रीनिवास, डॉ. प्रणव कुमार, प्रोफेसर पूनम कुमारी, डॉ. गौतम झा व डॉ. संजीव शर्मा की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गयी। इसके मुताबिक जेएनयू शिक्षक संघ ने डीन ऑफ स्टूडेंट प्रो. उमेश कदम और एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट प्रो. वंदना मिश्रा को छात्रों द्वारा बंधक बनाने और अभद्र व्यवहार के बाद भी संघ ने शिक्षकों का साथ नहीं दिया। इस मुद्दे पर 123 शिक्षकों ने जेएनयू शिक्षक संघ से नाता तोड़ते हुए नई शिक्षक यूनियन बनाने का फैसला लिया था। 

फेडरेशन का कहना है कि संशोधित मसौदे में बीपीएल परिवारों के छात्रों को यूटिलिटी व सर्विस चार्ज में 75 फीसदी छूट और सामान्य परिवारों के छात्रों को पचास फीसदी छूट देने का प्रस्ताव है। उम्मीद है इसके बाद छात्रों को आंदोलन समाप्त होगा। 
विज्ञापन


फेडरेशन का यह भी कहना है कि 12 दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने जा रही है। ऐसे में कक्षाओं में जाए बिना वह अपना कोर्स पूरा कैसे करेंगे। इसलिए छात्रों से आग्रह है कि वह आंदोलन समाप्त करते हुए कक्षाओं में लौट आएं जिससे उनका साल खराब न हो। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें