फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप में शामिल हो सकते हैं कई नाराज भाजपा पार्षद

Thu, 23 Mar 2017 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
aap - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव में टिकट कटने के एलान से परेशान भाजपा पार्षदों का अगला सियासी पड़ाव आम आदमी पार्टी (आप) हो सकती है। आप इस मसले पर गंभीरता से विचार कर रही है कि राजनीति के उसके पैमाने पर खरे उतरने वाले भाजपा पार्षदों को पार्टी में शामिल कर लिया जाए।
विज्ञापन


आप के एक वरिष्ठ नेता ने स्वीकार भी किया कि भाजपा के अच्छे नेताओं को पार्टी में लाने पर विचार हो रहा है। कई पार्षद आप के संपर्क में भी हैं। इस मसले पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) जल्द ही फैसला करेगी।

दरअसल, एमसीडी चुनाव में मौजूदा पार्षदों को टिकट न देने का भाजपा ने ऐलान किया है। इससे उनका सियासी भविष्य दांव पर लग गया है। ऐसी हालत में कई भाजपा के पार्षद कांग्रेस व आप से संपर्क कर रहे हैं। आप इस मामले में संजीदा भी है। पार्टी साफ-सुथरी छवि वाले भाजपा पार्षदों को पार्टी में लाने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने 272 सीटों में से 248 का टिकट फाइनल कर दिया है

aap - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, आप ने 272 सीटों में से 248 का टिकट फाइनल कर दिया है। अभी 24 वार्ड का एलान होना शेष है। माना जा रहा है कि अगर भाजपा से कुछ पार्षद आप में शामिल होते हैं तो पार्टी उन्हें टिकट दे सकती है। हालांकि, इस दौरान कार्यकर्ताओं के रुख का भी पार्टी आकलन करेगी। 

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि भाजपा कई पार्षद व पदाधिकारी उनसे मिल चुके हैं। फिलहाल उनको पार्टी में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। लेकिन इस दौरान उन्हें बता दिया गया है कि सिर्फ टिकट मिलने की उम्मीद से वह पार्टी में शामिल न हों।

पार्टी सभी संभव विकल्पों पर विचार करके ही फैसला लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें