फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा थप्पड़: गुदगुदी कर रही थी शबनम, गुस्से में पति ने मारा चांटा तो खाया जहर; दो दिन बाद अस्पताल में मौत

Sun, 30 Jun 2024 06:52 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में एक महिला पति के चांटा मारने से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दनकौर थाना क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव निवासी एक महिला ने दो दिन पहले पति के चांटा मारने से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार को महिला की मौत हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी पति को हंसाने के लिए गुदगुदी कर रही थी। जबकि पति इंकार कर रहा था। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


हरियाणा निवासी शबनम की शादी करीब आठ साल पहले दनकौर के अट्टा फतेहपुर गांव निवासी साजिद के साथ हुई थी। पति बोलने में असमर्थ है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को मृतका अपने पति को गुदगुदी करके हंसाने का प्रयास कर रही थी। एक दो बार गुदगुदी करने पर पति ने पत्नी को रोका, लेकिन पत्नी लगातार गुदगुदी कर रही थी। उससे परेशान होकर पति ने पत्नी को जोरदार चांटा मार दिया। इस बात से नाराज होकर पत्नी ने पति के सामने ही घर में रखी कीड़े मारने वाली दवाई पी ली। 

कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो पति ने अन्य परिजनों को बुलाया। परिजनों ने महिला को दनकौर कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मायके पक्ष को भी सूचना दी। रविवार को अस्पताल में शबनम की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जहरीली दवाई खाने से महिला की मौत हुई है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव निवासी एक महिला ने दो दिन पहले पति के चांटा मारने से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार को महिला की मौत हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी पति को हंसाने के लिए गुदगुदी कर रही थी। जबकि पति इंकार कर रहा था। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें