फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया के पांच और केस मिले गाजियाबाद में

Fri, 13 Jun 2014 01:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद जनपद में मलेरिया के और पांच रोगियों की पुष्टि हुई है। इनको मिलाकर जनपद में कुल दस मलेरिया रोगी हो गए हैं। हालांकि अत्यधिक गर्मी की वजह से इस साल मलेरिया रोगियों की संख्या पर नियंत्रण रहा है।
विज्ञापन


मलेरिया की रोकथाम के लिए और रोगियों की संख्या नियंत्रित रहे इसके लिए सर्विलांस प्रोग्राम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकअप अभियान भी शुरू हो गया है। इसमें मलेरिया कर्मचारी घर-घर जाकर मलेरिया के मच्छरों की ब्रीडिंग हो रही है या नहीं इसकी जांच कर रहे हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि तापमान अधिक होने के कारण अभी मच्छर नहीं हैं, लेकिन बचाव और जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मच्छरों की ब्रीडिंग न हो इसके लिए डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकअप अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें