फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बेकाबू ऑडी तीन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए ट्रक से टकराई, घायल चालक अस्पताल में भर्ती

Tue, 23 Dec 2025 02:44 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बेकाबू ऑडी कार दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर में सड़क पर खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सर्विस रोड पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में ऑडी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेकाबू ऑडी कार दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर में सड़क पर खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सर्विस रोड पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में ऑडी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ओखला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि ओखला फेज-1 के सामने सर्विस रोड पर हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि हरियाणा नंबर की ऑडी कार चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया था, इसके चलते हादसा हुआ। पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑडी अंतत: एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकराने के बाद जाकर रुकी। पुलिस के अनुसार हादसे में ऑडी का चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत पीसीआर वैन के जरिये इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। उन्होंने बताया कि उस समय खड़ी गाड़ियां खाली थीं, इसलिए किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई।

विज्ञापन


मेकेनिकल फेलियर की बात सामने आई
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मेकेनिकल फेलियर की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि ये ऑडी इलेक्ट्रॉनिक कार डीएलए फार्म हाउस ,छतरपुर में रहने वाले व्यवसायी विकास नारंग की है। उनका ड्राइवर बिहार निवासी रामबाबू सोमवार को सुबह उन्हें ओखला स्थित कार्यालय में छोड़कर वापस जा रहा था। घटनास्थल पर कार अनियंत्रित हो गई और सामने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, मगर ब्रेक नहीं लगे। उसने जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए कार ट्रक की तरफ मोड़ दी। ट्रक से टकराने के बाद कार क्षतिग्रस्त होकर रुक गई।


राइडर ने कार में मारी टक्कर, महिला डॉक्टर घायल
दिल्ली कैंट इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार महिला डॉक्टर और राइडर घायल हो गए। दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से महिला डॉक्टर निजी अस्पताल में चली गईं। महिला डॉक्टर ने बाइक राइडर पर गलत तरीके से चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पूजा कुमारी सपरिवार खानपुर में रहती हैं। वह पश्चिम विहार स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। दिल्ली कैंट थाना में दर्ज प्राथमिकी में महिला डॉक्टर ने बताया कि 21 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे उन्होंने अस्पताल जाने के लिए बाइक बुक की थी। बाइक राइडर उसे लेकर पश्चिम विहार जा रहा था। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि बाइक राइडर योगेश कुमार बाइक को काफी तेज और खतरनाक तरीके से चला रहा था। वह दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास रेड लाइट पर पहुंची, तभी आगे खड़ी एक कार में बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही वह और बाइक राइडर सड़क पर गिर गए। उन्हें दाहिने पैर में चोट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें