फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले देखा वीडियो फिर लगाई फांसी: सुसाइड करने का तरीका देखकर छात्र ने की आत्महत्या, मां की इस बात से था नाराज

Mon, 15 Jul 2024 10:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

13 वर्षीय किशोर अपने परिवार के साथ शहीद भगत सिंह कालोनी, करावल नगर में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है। किशोर के पिता का अपना काम है। लड़का आठवीं कक्षा में पढ़ता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में 13 वर्षीय एक छात्र ने मोबाइल पर सुसाइड करने का वीडियो देखकर फांसी लगा ली। परिजनों ने बेटे को दरवाजे की चौखट से फंदे के सहारे लटके देखा तो उनके होश उड़ गए। फौरन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोर का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। किशोर के मोबाइल की हिस्ट्री से पता चला है कि आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड का वीडियो देखा था।

13 वर्षीय किशोर अपने परिवार के साथ शहीद भगत सिंह कालोनी, करावल नगर में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है। किशोर के पिता का अपना काम है। लड़का आठवीं कक्षा में पढ़ता था। वह अक्सर मोबाइल पर कुछ न कुछ देखता रहता था। इस बात पर मां उसे डांट देती थी। सोमवार भी कुछ ऐसा ही हुआ। 
विज्ञापन


छात्र ने घर में ग्राउंड फ्लोर के कमरे में फांसी लगा ली। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें आत्महत्या से जुड़ा वीडियो मिला। आशंका जताई जा रही है कि वीडियो देखकर छात्र ने मौत को गले लगाया। पुलिस को फिलहाल छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें