ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय की एक कोर्ट के कठघरे में सोमवर को सांप निकल आया। अचानक सांप के निकल आने से वहां अफरा-तफरी फैल गई। आरोप है कि न्यायालय के एक कर्मचारी के कहने पर कर्मियों ने सांप को वहीं पर लाठी डंडों से मार दिया।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय की एक कोर्ट के कठघरे में सोमवर को सांप निकल आया। अचानक सांप के निकल आने से वहां अफरा-तफरी फैल गई। आरोप है कि न्यायालय के एक कर्मचारी के कहने पर कर्मियों ने सांप को वहीं पर लाठी डंडों से मार दिया। कोर्ट में सांप को मारने की इस घटना की अधिवक्ता कुलदीप नागर ने थाना सूरजपुर में शिकायत की है। शिकायत में आरोपी कर्मियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने सांप को अदालत परिसर से बचाव करके जंगल में छोड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक घटनाक्रम सोमवार सुबह 11 बजे का है। एक न्यायालय कक्ष में दरवाजे के पास सांप दिखाई दिया। उस समय न्यायालय कक्ष में अधिवक्ताओं सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। कक्ष में सांप होने की सूचना पर तुरंत की लोग दूसरे दरवाजे से बाहर की ओर निकलना शुरू हो गए। अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि एक कर्मचारी ने सांप को देखते ही स्टाफ से कहा कि इसको मार दो और स्टाफ ने सांप मार दिया। इसी आधार पर अधिवक्ता ने थाना सूरजपुर में शिकायत पत्र दिया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश भाटी कहते हैं कि बरसात के समय सांप और जमीन में रहने वाले जीवों का निकल आना सामान्य बात है। कोशिश होनी चाहिए थी सांप को बचाया जाए। वन विभाग के वन दरोगा राम अवतार का कहना है कि न्यायालय परिसर में सांप के होने की सूचना मिली। टीम पहुंची और सांप को रेसक्यू किया गया। सांप को सही सलामत जंगल में छोड़ दिया गया है।