दिल्ली की कोयल राणा ने साल 2014 का फेमिना मिस इंडिया खिताब जीतकर एक बार फिर दिल्ली का नाम रोशन किया है।
हालांकि इससे पहले भी दिल्ली की लड़कियां इस प्रतियोगिता के सभी बड़े अवार्ड जीत चुकी हैं। लेकिन इस बार की जीत खास इसलिए है कि कोयल राणा को उनके एक खास जवाब की वजह से मिस इंडिया चुना गया।
पढ़ें: दिल्ली की कोयल राणा बनीं मिस इंडिया 2014
दरअसल, इस बार कंटेस्टेंट में अच्छी फाइट थी। लगभग सबकी पर्फामेंस बेहतरीन थी और लगभग बराबरी का मुकाबला था। लेकिन ऐन मौके पर कोलय राणा के एक जवाब ने निर्णायकों का दिल जीत लिया और कोयल मिस इंडिया बन गईं।
दरअसल, एक बेहद निर्णायक मोड़ पर होस्ट रितेश देशमुख ने पूछा कि पिछले 30 दिनों की प्रतियोगिता की किन बातों को लेकर बाहर जाना चाहेंगी। तो कोयल ने कहा कि इस बार का हमारा जो बैच था वो बहुत खूबसूरत लड़कियों का था
पढ़ें: दिल्ली की ये 5 हसीना पहले भी मचा चुकी हैं धूम
यही नहीं उन्होंने अपनी साथी कंटेस्टेंट की जमकर तारीफ भी कर दी। उन्होंने कहा कि सभी बहुत ही वाइब्रैंट, डाइनैमिक और प्रोफेशनल थीं और हम सबने खूब मजे किए। जितने भी कंटेस्टंट थे सभी ब्यूटी और टैलैंट से भरपूर थे।
इस जवाब ने उस निर्णायक मौके पर काम कर दिया और कोयल राणा मिस इंडिया का खिताब जीतने में सफल रहीं।