फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में घातक गैस का रिसाव, 28 की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के साहिबाबाद में स्थित मीट फैक्ट्री में गैस रिसाव से मंगलवार की दोपहर यहां काम करने वाले 28 लोग चपेट में आ गए। अमोनिया का गैस का लीकेज बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसके संपर्क में आने से 26 लड़कियों और दो लड़कों की हालत बेहद गंभीर है। फैक्टी प्रबंधन ने बिना पुलिस को सूचित किए ही गैस के संपर्क में आए सभी पीडि़तों को बृज विहार स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर है।

घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। एलाना मीट फैक्ट्री में रोज की तरह ही लड़कियां मीट की पैकिंग कर रही थीं। इस दौरान उनके ऊपर से जा रहे गैस पाइप में लीकेज हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

खांसने के बाद बेहोश हो गए लड़के

गैस हवा में फैलते ही लड़कियां और लड़कों खांसने लगे और कुछ बेहोश हो गए। जिसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन इन्हें बृज विहार स्थित कौशिक नर्सिंग होम लेकर पहुंचा और उपचार शुरू हो सका।

डॉक्टरों ने मरीजों के पास जाने पर रोक लगा दी। उनका कहना था कि अन्य लोगों को इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस को मामले की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। यहां पर मौजूद फैक्ट्री के जीएम को हिरासत में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें