फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यमुना में बढ़ी अमोनिया की मात्रा, जलापूर्ति प्रभावित; दो जलशोधक संयंत्रों पर पड़ा असर

Tue, 09 Jan 2024 12:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा के विभिन्न शहरों से यमुना नदी में अत्यधिक कचरा छोड़े जाने के कारण वजीराबाद बैराज में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। यहां पर उच्च स्तर के प्रदूषक तत्व (तीन पीपीएम से अधिक अमोनिया) प्राप्त हुए है।
विज्ञापन
यमुना नदीं - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना नदी में एक बार फिर अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इस कारण दिल्ली जल बोर्ड के दो जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से नहीं चल रहे हैं। लिहाजा नई दिल्ली समेत करीब 30 प्रतिशत दिल्ली में सोमवार की शाम से पेयजल आपूर्ति होनी शुरू हो गई है और आगामी कई दिनों तक इन इलाकों में पेयजल संकट रहेगा। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने इस समस्या पर जल्द काबू पाने के लिए हरियाणा के अधिकारियों से संपर्क साधा है।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा के विभिन्न शहरों से यमुना नदी में अत्यधिक कचरा छोड़े जाने के कारण वजीराबाद बैराज में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। यहां पर उच्च स्तर के प्रदूषक तत्व (तीन पीपीएम से अधिक अमोनिया) प्राप्त हुए है। इस वजह से वजीराबाद व चंद्रावल जल शोधक संयंत्र 30 से 50 प्रतिशत कम क्षमता से चल रहे है। जल बोर्ड का कहना है कि बैराज में अमोनिया की मात्रा सामान्य न होेने तक इन दोनों संयंत्रों से कम दबाव पर पेयजल आपूर्ति उपलब्ध होगी।

इन इलाकों पर असर
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार इन दोनों संयंत्रों से नई दिल्ली के तमाम इलाकों के साथ-साथ उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, जहांगीरपुरी, बुराड़ी और मध्य दिल्ली के करोल बाग, पहाड़गंज राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। इस कारण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


जल बोर्ड ने हरियाणा से साधा संपर्क
बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मद्देनजर हरियाणा के सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा गया है। उनसे आग्रह किया गया है कि वह तत्काल यमुना नदी में रसायनिक कचरा डालने से रोकने दिशा में कदम उठाए। दरअसल हरियाणा के शहरों से बार-बार रसायनिक कचरा डालने के कारण नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ रही है। गत सप्ताह भी यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ी थी, मगर इस बार पिछली बार की तुलना में अमोनिया की मात्रा अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें