फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की गलियों में झाड़ू लगाएंगे अमिताभ!

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा स्वच्छ भारत अभियान में अमिताभ बच्चन को भी जोड़ने की तैयारी में है। इसके लिए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय उनसे मिलकर न्योता देंगे।
विज्ञापन


सतीश उपाध्याय ने बताया कि अमिताभ बच्चन से गुजारिश की जाएगी कि वह स्वच्छता अभियान से जुड़ें, ताकि राजधानी की जनता इससे प्रेरणा ले। क्योंकि यह अभियान अब वास्तविक रूप में मिशन बन गया है।

इस तरह से महात्मा गांधी के सपनों के भारत को साकार किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात दिल्ली के पंच सितारा होटल में मुलाकात होगी।
विज्ञापन

नौ-नौ लोगों की बनेगी श्रृंखला

भाजपा ने पिछले दिनों दिल्ली के 9 प्रमुख लोगों को इस अभियान से जोड़ा। इसमें पहलवान सुशील कुमार, डीयू के वीसी दिनेश सिंह, चिकित्सक डॉ. केके अग्रवाल, नृत्यांगना उमा शर्मा, आम आदमी पार्टी की पूर्व सदस्य शाजिया इल्मी, ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रवीण खंडेलवाल आदि हैं।

प्रदेश पदाधिकारियों व सांसद को भी 9-9 लोगों को इस अभियान में आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया है। इसमें बुद्धिजीवी, खिलाड़ी, चिकित्सक, जागरूक समाजसेवी, कलाकार को शामिल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें