फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर पर करेंगे उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Tue, 02 Jan 2024 03:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आज दोपहर को होने वाली बैठक में गृह मंत्री सुरक्षा ग्रिड के कामकाज, सुरक्षा पहलुओं के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में जम्मू-कश्मीर पर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा ग्रिड जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


आज दोपहर को होने वाली बैठक में गृह मंत्री सुरक्षा ग्रिड के कामकाज, सुरक्षा पहलुओं के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन मौजूद रहेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के पुलिस महानिदेशकों के अलावा गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर के संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें