फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह ने एम्स से किया सेवा सप्ताह का शुभारंभ, मरीजों को बांटे फल, हाल-चाल जाना

Sun, 15 Sep 2019 04:24 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह और जेपी नड्डा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान एम्स में सफाई करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा शपथ के रूप में मनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान वह बच्चों के वार्ड में भी पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों से हाथ मिलाकर उनका हाल-चाल पूछा। उन्होंने मरीजों को फल वितरित कर डाक्टरों से भी बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को दिल्ली स्थित एम्स से ‘सेवा सप्ताह’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे और परिसर में सफाई भी की। उन्होंने बाल रोग विभाग में भर्ती बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की।

उनके साथ एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया भी मौजूद थे। एम्स में भाजपा अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी से मरीज और उनके परिजन खुश नजर आए। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि भाजपा पांच साल से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा सप्ताह’ आयोजित कर रही है। प्रधानमंत्री का जीवन देश सेवा और गरीबों के लिए काम करने को लेकर समर्पित रहा है। इसलिए यह उचित है कि उनके जन्मदिन के सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं। 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि कार्यकर्ता इस अवसर पर सफाई कार्यक्रम, पौधरोपण, श्रमदान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को है। इसलिए 14 से 20 सितंबर तक पूरे देश में ‘सेवा सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसका मुख्य फोकस स्वच्छता और सेवा कार्यक्रमों पर हैं।

इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण और आंख जांच शिविर, दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर, जरूरतमंदों को राहत व मदद कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सांसद गौतम गंभीर, सांसद मीनाक्षी लेखी, सांसद हंसराज हंस समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें