फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह के बंगले का किराया चौंका देगा आपको

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली के अकबर रोड स्थित एक किराये के बंगले में रहते हैं। यह लुटियंस दिल्ली का वह इलाका है, जहां किराये पर घर मिलना बेहद कठिन है। अगर मिलता भी है तो उसका किराये का अंदाजा लगाना मुश्किल होगा। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि उनके घर का किराया इतना मामूली है, जितने में आजकल एक सिंगल रूम नहीं मिलता।
विज्ञापन


अमित शाह का बीती 17 जुलाई 11 अकबर रोड स्थित एक बंगले में रहते हैं। बंगला टाईप-8 श्रेणी का है, जो सरकारी गाईडलाइंस के मुताबिक भूतपूर्व यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर या भूतपूर्व लोकसभा स्पीकर या किसी राज्य के भूतपूर्व राज्यपाल या फिर किसी भूतपूर्व मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री को ही मिल सकता है। लेकिन अमित शाह को यह बेहद मामूली किराये पर उपलब्ध करा दिया गया है।

आरटीआई से हुआ खुलासा

अमित शाह इस आलीशान बंगले के लिए महीने में मात्र 3875 रुपये चुकाते हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक यह जानकारी एक आरटीआई के जरिए मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलपमेंट से हासिल की गई है।

जिसमें राजनेताओं के बंगलों के किराए के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां हैं। इनमें 8 मूर्ती लेन पर रहने वाले सीपीआई (एम) के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात भी शामिल हैं, जो अपने बंगले के लिए महज 3429 महीने चुकाते हैं। यही नहीं, एबी-4, पुराना किला रोड पर स्थित सीपीआई के दफ्तर का किराया भी केवल 1835 रुपये है।

जबकि 10 बीडी मार्ग स्थित नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के शानदार दफ्तर का किराया बस 1565 रुपये में है और 4 जीआरजी रोड स्थित बसपा कार्यालय का किराया भी मात्र 1565 रुपये ही है।

इसी के साथ उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि 11 अशोक रोड स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय का किरया 93,520 रुपये है, जो पहले 66,896 रुपये हुआ करता था। इसके अलावा 14 पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा के ऑफिस का किराया भी 26148 रुपये ही है।
विज्ञापन

केजरीवाल को पूरी दिल्ली में नहीं मिला था घर

हाल ही में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपने लिए किराये पर घर ढूंढ रहे थे। लेकिन उन्हें कोई घर देने को तैयार नहीं हुआ।

लंबे विवाद के बाद उन्हें एक कांग्रेस नेता घर दिया भी था, तो वह मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया था। दरअसल, वह घर पर दो भाइयों के बीच मालकाना हक को लेकर विवाद था। लंबी जद्दोजहद और विवाद के बाद वह अपने कौशांबी स्थित पुराने घर लौट आए थे।

उधर, आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय ऑफिस का मासिक किराया 74,509 रुपये, 18 कॉपरनिकस मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी के दफ्तर का किराया महज 20,352 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें