भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से 'नमो मर्चेंडाइज' की वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वैन के जरिए भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 का प्रचार करेगी।
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक वैन में पार्टी प्रचार की अनोखी सामग्री लोगों में वितरित की जाएगी जिसमें नमो टी-शर्ट, कैप इत्यादि शामिल हैं।