फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः आज शाह और नड्डा की रैलियां, केजरीवाल करेंगे रोड शो

Wed, 29 Jan 2020 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज चार जगहों पर रोड शो करने वाले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार केजरीवाल राजिंदर नगर, हरि नगर, शकूर बस्ती और मोती नगर में रोड शो करने वाले हैं। 

विज्ञापन


उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दिल्ली में तीन रैलियां करने वाले हैं। पता चला है कि राजपुरा कॉर्नर पालम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रोड शो करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज राजधानी में तीन रैलियां करने वाले हैं।  


गौरतलब है कि दिल्ली के चुनावी मैदान में भाजपा ने अपने शूरवीर उतार दिए हैं। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर दिल्ली में लगातार रैलियां कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


इनके अलावा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई और बड़े नेता भी राजधानी में ताल ठोंकते नजर आए। खास बात यह रही कि सभी नेता अपने-अपने प्रभाव वाले इलाकों में पहुंचे। मंगलवार को भाजपा ने सभी छोटी-बड़ी मिलाकर तकरीबन 750 रैलियां की।

उधर, आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के अलावा तमाम मंत्रियों और विधायकों ने प्रचार की कमान संभाली हुई है। 

जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो कहा जा रहा है कि एक फरवरी से स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के समर्थन में उतर जाएंगे। चुनाव के आखिरी दिनों में इस सियासी समर में कांग्रेस के मंत्रियों, विधायक उतरेंगे।

हालांकि कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों में 40 नाम की घोषणा की गई थी। माना जा रहा है एक फरवरी से कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान काफी आक्रामक होगा।
 
कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए सियासी पिच पर 100 से अधिक नेताओं को उतारा जाएगा। इनमें स्टार प्रचारकों के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब के 66 विधायकों सहित 15 मंत्रियों को भी प्रचार की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेवारी अन्य राज्यों से पहुंचने वाले विधायकों को दी जाएगी। प्रत्येक जिले का पर्यवेक्षक की जिम्मेवार एक एक मंत्री पर होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें