कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रेस कांफ्रेंस के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। ऐसे समय में जब सभी पार्टियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शांति कायम रहे तब सरकार को दोषी ठहराया जा रहा है और गंदी राजनीति की जा रही है। जावड़ेकर ने कहा कि हिंसा का राजनीतिकरण ठीक नहीं है। दिल्ली में हिंसा समाप्त हो रही है और सच्चाई सामने लाने के लिये जांच की शुरुआत हुई है। ऐसे में सभी पार्टियों की प्राथमिकता शांति स्थायी होनी चाहिए।
कांग्रेस के बयान से गिरेगा पुलिस का हौसला- जावड़ेकर
जावड़ेकर ने ये भी कहा कि वो लोग अमित शाह का इस्तीफा मांग रहे हैं। उन्होंने कल एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जहां कांग्रेस भी मौजूद थी। गृहमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए थे और पुलिस का हौसला भी बढ़ाया था। कांग्रेस के बयान से पुलिस का हौसला गिरेगा।