फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गोलीबारी: अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या, एक घायल, आधी रात को पांच युवकों ने बरसाईं गोलियां

Wed, 30 Aug 2023 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Amazon Senior Manager Murder: दिल्ली के भजनपुरा में मंगलवार देर रात पांच अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि, दूसरे की हालत गंभीर है। वह अस्पताल में भर्ती है। मृतक अमेजन कंपनी का सीनियर मैनेजर था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली का भजनुपुरा इलाका मंगलवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। पांच बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से अमेजन कंपनी के सीनियर मैनेजर की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   
विज्ञापन


घटना भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात हरप्रीत गिल (36) पुत्र करनैल सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1, भजनपुरा और गोविंद सिंह (32) पुत्र बसंत सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1. भजनपुरा बाइक पर गली नंबर 8 के पास थे, इसी दौरान एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार पांच लड़कों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं और मौके से भाग गए।

घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। यहां हरप्रीत गिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत गिल अमेजन में सीनियर मैनेजर था। जबकि गोविंद सिंह को गंभीर हालत में एलएनजेपी रेफर किया गया है। गोविंद सिंह हंग्री बर्ड के नाम से मोमो की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गोलीबारी की घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें