फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का वोटर अवेयरनेस कैंप आज

Wed, 26 Feb 2014 07:53 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने लोगों को जागरूक करने और उनके मतदाता पहचान पत्र बनवाने में सहयोग करने के लिए अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


इसके तहत बुधवार 26 फरवरी को बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में शिविर लगाया जाएगा। इसमें अमर उजाला टीम के अलावा निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मतदान के फायदे बताकर जागरूक किया जाएगा। साथ ही जिन छात्रों का मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है या वोटर लिस्ट में नाम भी नहीं है, उनके आवेदन जमा करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसकी शुरुआत बल्लभगढ़ के नायब तहसीलदार राज सिंह मोर करेंगे। शिविर में मौजूद निर्वाचन कार्यालय की टीम छात्रों की मदद करेगी।
विज्ञापन


पहचान पत्र बनवाने के लिए छात्र-छात्राएं अपनी दो फोटो, पते का कोई भी प्रमाणपत्र जैसे बिजली, टेलीफोन बिल, राशन कार्ड, पिता का पहचान पत्र एवं जन्म तिथि के लिए हाईस्कूल का प्रमाणपत्र साथ ला सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें