फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: चांदनी चौक में सत्ता का संग्राम... लोगों ने सवालों का दिया खुलकर जवाब; बताया चुनावी माहौल

Wed, 15 May 2024 11:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह को चाय पर चर्चा में लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
चांदनी चौक में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह को चाय पर चर्चा में लोगों से बातचीत की। आम जनता के मन में क्या है यह जानने की कोशिश की। चांदनी चौक दिल्ली का सबसे पुराना एवं सबसे व्यस्त क्षेत्र है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्द्धन ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकर प्रवीण खंडेलवाल पर भरोसा जताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में जेपी अग्रवाल मैदान में हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता पराग जैन ने कहा कि चांदनी चौक में भाजपा बताए कि दो बार जीत चुके डॉ. हर्षवर्धन का क्यों काटा गया? इसका कारण स्पष्ट है कि उन्हें लेकर भाजपा के अंदर आक्रोश था। भाजपा उन्हें लेकर आगे नहीं जाना चाहती थी। एक ईमानदार आदमी का टिकट काट दिया गया। कांग्रेस ने एक उस व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है जिनका परिवार आजादी के आंदोलन का हिस्सा रहा है। जेपी अग्रवाल का स्थानीय लोगों से जुड़े हुए हैं। वे हर व्यक्ति से मिलकर चलते हैं, लोगों की समस्याओं की बात करते हैं।

भाजपा नेता संजय वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं था, आखिरी समय में जब कोई विकल्प नहीं बचा तो जेपी अग्रवाल को उम्मीवार बनाया गया। यह सोचना बिल्कुल गलत है कि डॉ. हर्षवर्धन का टिकट काटकर उन्हें सजा दी गई है। भाजपा का इतिहास रहा है कि हर कार्यकर्ता को मौका दिया जाता है। उनको अलग जिम्मदारियां दी जाएंगी। उनके कार्यकाल में यहां बेहतर काम हुए हैं, जनता की समस्याओं को उन्होंने प्रमुखता से उठाया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी बलवीर सिंह ने कहा कि यहां कोई समस्या नहीं है। भाजपा ने बिजली-पानी की व्यवस्था की है। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। चांदनी चौक में डॉ. हर्षवर्धन ने काम किया है। कांग्रेस की तरह भाजपा में परिवारवाद नहीं है। एक बार फिर से यहां भाजपा जीतेगी। 

स्थानीय निवासी सुदेश शर्मा ने कहा कि पुरानी दिल्ली की समस्याओं पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार में यहां काफी काम हुआ। उम्मीद है कांग्रेस फिर से यहां लौटेगी। भाजपा के राशन देने से आम जनता को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। आप एक हाथ से दे रहे हैं दूसरे हाथ से ले रहे हैं। सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई की वजह से गरीब आदमी का जीना मुश्किल है। गरीब आदमी कांग्रेस की तरफ देख रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें