फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला प्रॉपर्टी एक्सपो पूरा करेगा घर का सपना

Thu, 11 Dec 2014 01:18 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप अपना घर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो अमर उजाला आपके इस सपने को झट से पूरा कर देगा। साहिबाबाद के होटल कंट्री इन में 13-14 दिसंबर को लगने वाले अमर उजाला प्रॉपर्टी फेयर में आपकी घर की खोज पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन


एक्सपो में देश की सर्वश्रेष्ठ रीयल स्टेट कंपनियां आपको किफायती दामों पर बेहतरीन घर मुहैया कराएंगी।

साहिबाबाद के होटल कंट्री-इन के इंपीरियल हॉल में शनिवार को प्रॉपर्टी एक्सपो की शुरूआत होगी। दो दिन तक लगने वाले एक्सपो का आयोजन रतन पर्ल्स की ओर से किया जा रहा है।

प्रॉपर्टी एक्सपो पावर्ड बाई सिक्का हैं, जिसमें प्रमुख स्पांसर वेव सिटी का विशेष सहयोग है। यहां अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉस्मिक, जेपी ग्रींस, आरजी ग्रुप और लायंस प्राइड जैसे रीयल स्टेट के जानेमाने नाम हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


एक्सपो में आप आसानी से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, राजनगर एक्सटेंशन, एनएच-24 और यमुना एक्सप्रेस-वे पर अपना घर बुक करा सकते हैं। यहां न सिर्फ घर बल्कि एक्सपो में ही बुकिंग कराने पर विशेष छूट का लाभ भी आप ले सकेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें