दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
6:25 PM: एनएच 24 में भारी जाम, तीन गाड़ियां आग के हवाले।
5:05 PM: एनएच 24 में कई किलोमीटर का जाम लगा। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी में आग लगाई।
3:43 PM: गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से केपी सिंह होंगे AAP के उम्मीदवार।
2:40 PM: दिल्ली के गाजीपुर के पास यूपी गेट पर हुसैन समाज के लोगों ने किया सड़क जाम, एनएच 24 में भारी जाम। कांग्रेसी नेता अहमद पटेल पर उनका जमीन कब्जाने का आरोप। (खबर पढ़िए)
1:58 PM: फरीदाबाद लोकसभा सीट पर उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलों को विराम देते हुए आम आदमी पार्टी ने पुरुषोत्तम डागर को टिकट दिया है।
1:30 PM: दक्षिण दिल्ली से कर्नल देवेंद्र शेहरावत होंगे AAP के उम्मीदवार।
1:28 PM: नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने जाने-माने पत्रकार आशीष खेतान को उम्मीदवार बनाया है।
12:00 PM: गौतमबुद्घ नगर लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद सांसद सुरेंद्र सिंह नागर के बसपा छोड़ने की चर्चा जोरों पर। हालांकि अभी तक उन्होंने इसका ऐलान नहीं किया है।
11:00 AM: केरल की राज्यपाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली की राजनीति से बनाई दूरी। शीला ने कहा कि राज्यपाल रहते हुए वह दिल्ली की राजनीति से दूर रहेंगी।
9:00 AM: गौतमबुद्घ नगर लोकसभा सीट पर मचे बवाल के बीच आम आदमी पार्टी आज अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है।
8:00 AM: खालिस्तानी आतंकी देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर की फांसी को उम्रकैद में तब्दील करने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।