चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों के बीच चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूल खोल दिए हैं। छह महीने बाद स्कूल खुले, लेकिन गिने-चुने विद्यार्थी ही पढ़ने के लिए पहुंचे। ज्यादातर स्कूलों में सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक कक्षाएं लगाई गईं। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों से दूरी बनाए रखी और सभी के मुंह पर मास्क नजर आए। विभाग के अधिकारी भी सुबह से ही स्कूलों के दौरे में जुट गए थे।
और पढ़ें...