भगवान शिव की उपासना का महीना सावन शुरू हो गया है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण ताजनगरी के प्रमुख शिवालय सूने हैं। प्रशासन ने संक्रमण के कारण मंदिरों को खोले जाने की अनुमति नहीं दी है। मंदिरों के बाहर पुलिस का पहरा है। इसके चलते भक्तों ने घरों में रहकर भगवान भोले की आराधना की। सावन के पहले सोमवार को राजेश्वर मंदिर में मेला भी नहीं लगा है।
आगे पढ़ें...
उत्तराखंड : सावन का पहला सोमवार आज, मंदिर में पहुंचे भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया जलाभिषेक
सावन का पहला सोमवार आज है। सावन के सोमवार को भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। इसके लिए उत्तराखंड के शिवालयों में तैयारियां की गई हैं। तड़के से ही शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिर समिति ने भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कमर कस ली है।
आगे पढ़ें...
मेरठ : कोरोना का प्रभाव, ऐतिहासिक औघड़नाथ सहित शहर के प्रमुख मंदिर रहे बंद, शिव भक्तों ने ऐसे की पूजा-अर्चना
आज से श्रावण (सावन) मास शुरू गया है। इस बार कोरोना वायरस के चलते मेरठ शहर के प्रमुख मंदिरों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं ने घर में रहकर ही भगवान शिव भोले की आराधना की। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर के बाहर से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। खास बात यह है कि सावन के पहले सोमवार को शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।
आगे पढ़ें...
महादेव की नगरी काशी में सावन का महीना उनके भक्तों के लिए खास होता है। इस पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ती है। आज सावन के पहले सोमवार के दिन भक्त महादेव के दर्शन के लिए लाइन में लगे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन गाइडलाइन के साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत दे रहा है।
आगे पढ़ें...
कानपुर में नहीं खुले शिवालयों के पट, शिव भक्तों ने ऐसे की पूजा-अर्चना
सावन में पहली बार आनंदेश्वर बाबा का दरबार बंद है। बावजूद इसके भक्तों का कहना है कि बाबा के दर्शन न सही लेकिन सावन भर उनकी चौखट पर माथा टेकने अवश्य जाएंगे। सावन के पहले दिन सोमवार को शिव भक्तों ने घर में ही पूजा की वहीं कुछ भक्तों ने मंदिर के बाहर से महादेव के दर्शन किए। शहर में ऐसे लाखों भक्त हैं जो बाबा के दर्शन के लिए परमट में सावन मास में नियमित जाते हैं। सोमवार के दिन तीन से चार लाख भक्त मंदिर में दर्शन करने को जाते हैं।
आगे पढ़ें...