गाजीपुर बॉर्डर पर खड़े मजदूर
- फोटो : जी पाल
औरैया हादसे के बाद दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोके गए पैदल मजदूर, प्रवेश की अनुमति नहीं
औरैया में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कई प्रवासी मजदूर रोक दिए गए। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि किसी भी हाल में मजदूरों को पैदल, अवैध या असुरक्षित यात्रा करते देखा गया तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद रविवार सुबह गाजीपुर में दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कई प्रवासी मजदूर रोक दिए गए। यूपी पुलिस उन्हें अपने क्षेत्र में घुसने नहीं दे रही है। इस वजह से बॉर्डर पर काफी भीड़ जमा हो गई है।
और पढ़े...
गाजियाबाद में जुटी श्रमिकों की भीड़
- फोटो : एएनआई
घर वापसी की तैयारी में मजदूर
- फोटो : जी पाल
रेलवे हाईकोर्ट से बोला- मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए सभी तैयारियां पूरी
एक ओर जहां पूरे देश में मजदूर अपने घरों तक पहुंचने के लिए परेशान हैं, वहीं एक अपील की सुनवाई पर रेलवे ने बताया कि मजदूरों को भेजने की उसकी सभी तैयारियां पूरी हैं। प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने की मांग वाली याचिका पर रेलवे ने दिल्ली हाईकोर्ट को जवाब दिया है कि रेलवे प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से उनके घरों तक पहुंचाने के लिए तैयार है। रेलवे ने कोर्ट को बताया इस संबंध में पहले ही श्रमिक ट्रेनें चलानी शुरू कर दी गई हैं। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने इस याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की। इस दौरान रेलवे ने पीठ को बताया कि रेलवे प्रवासी मजदूरों को अन्य राज्यों में स्थित उनके घरों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।