फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन : लॉकडाउन रहने तक जारी रहेगी मदद

Sun, 03 May 2020 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी संस्थाएं लॉकडाउन-3 के पूरा होने तक कोरोना योद्धाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करती रहेंगी। विभिन्न शहरों में शनिवार को भी भोजन-राशन एवं अन्य सामग्री का वितरण जारी रहा।

विज्ञापन


गाजियाबाद में शनिवार को परमार्थ समिति, महाराजा अग्रसेन रसोई, गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन, अन्न पात्र संस्था ने भोजन वितरित किया। शामली में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने सिंभलका के निकट गरीब परिवारों को जरूरत का सामान देकर उनकी मदद की। 

किट में वाशिंग पाउडर, शैंपू, नहाने-कपड़े धोने और बर्तन साफ करने के साबुन, चाय और बिस्किट आदि जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया। कानपुर, इटावा और उन्नाव में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंदों को भोजन और राशन उपलब्ध कराया। गरीबों को चाय भी पिलाई गई।
विज्ञापन


हरियाणा : घरों तक पहुंचाया जा रहा भोजन
झज्जर। अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को उनके घरों तक भी भोजन पहुंचाया जा रहा है। वहीं, कॉलोनियों में भोजन वितरण के समय सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। पंचायती गुरुद्वारा एवं बाबा नानक निष्काम सेवा समिति, आप और हम संगठन की तरफ से दोनों समय भोजन वितरित किया जा रहा है। रेवाड़ी में भारत विकास परिषद पिछले 36 दिनों से प्रतिदिन घरों पर भोजन उपलब्ध कर रही है।

उधर, महेंद्रगढ़ शहर में मोहल्ला राठौड़ान सैनीपुरा कमेटी ने शनिवार को जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया। प्राचीन हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से भी भोजन के पैकेट वितरित किए गए। बाल चरित्र निर्माण सभा महेंद्रगढ़ ने जरूरतमंद लोगों के लिए खाना तैयार कर शहर में रह रहे गरीब व जरूरतमंद लोगों के साथ प्रवासियों को भी उपलब्ध कराया। सोनीपत में सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति ने भोजन वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें