फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम : ‘52’ सेकेंड देश के नाम

Fri, 12 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
तिरंगा
विज्ञापन
इस बार 70वां स्वतंत्रता दिवस अनूठा होगा। माध्यमिक शिक्षा से जुडे़ प्रदेश भर के लाखों छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्र के सम्मान में न केवल खुद खड़े होंगे, बल्कि आसपास के हर व्यक्ति को देश के नाम 52 सेकेंड तक खड़े होने की अपील करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रधानाचार्य इस अभियान में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से जन जन तक ये संदेश पहुंचाएंगे कि 15 अगस्त को 70वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर हर नागरिक की देश के सम्मान में भागीदारी हो। 

चाहे मजदूर हो, रिक्शा चालक या दुकानदार उसे अपने ही स्थान पर ‘जो जैसा है वैसे ही’ 52 सेकेंड को रुकना होगा। आटा गूंथने वाली महिला को भी 52 सेकेंड थमना होगा। 
विज्ञापन


उप्र प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा व महामंत्री सुनील मिश्र ने इस महान अभियान को सफल बनाने की अपील प्रदेश के प्रधानाचार्य गणों से की है। आप भी इस देश के नाम 52 सेकेंड की मुहिम में शामिल हो जाएं और अपने नौनिहालों की इस शानदार पहल का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें