फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई मदद, सुनीं शिकायतें

Fri, 03 Apr 2020 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मदद को बढ़े हाथ... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंदों को भोजन कराया और साथ ही कई जगह राशन बांटा। साथ ही कुछ जगहों पर पशुओं के लिए चारे का भी प्रबंध किया गया। 

विज्ञापन


मेरठ में गंगानगर और बक्सर में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। शामली में भोजन के पैकेट बांटे गए। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में खाद्यान सामग्री बांटी गई। 

आगरा में खतैना और मोती कटरा में जरूरतमंद परिवारों को राशन पैकेट का वितरण किया गया। इसमें पांच किलो आटा, दो किलो आलू, दो किलो चावल और आधा किलो दाल थी। 
विज्ञापन


लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर के आसपास, अकबरनगर ढाल, राजाजीपुरम, मवैया, चारबाग, इंदिरानगर बी ब्लॉक, कमता चौराहे के पास व वृंदावन कॉलोनी में भोजन के पैकेट बांटे गए। 

वाराणसी में भोजन के पैकेट वितरित किए गए। साथ ही जरूरतमंदों को बिस्किट और पानी की बोतलें जबकि सड़क किनारे बच्चों और महिलाओं को खाद्य सामग्री दी गई।
विज्ञापन


गोरखपुर में एक मुट्ठी अनाज अभियान के तहत खाद्यान्न जुटाया गया जिसे पकाकर शुक्रवार को जरूरतमंदों के बीच बांटा जाएगा। 

झांसी में अमर उजाला फाउंडेशन की हेल्पलाइन पर बृहस्पतिवार को सिलिंडर न मिलने, नल में गंदा पानी आने, मुहल्ले में फॉगिंग न होने आदि की शिकायतें की गईं। ये शिकायतें तत्काल संबंधित महकमों में भेजी गईं। इसके अलावा खाद्यान्न का भी वितरण कराया गया।

हिसार में अर्बन एस्टेट-2, सेक्टर-15 और कैमरी रोड पर लावारिस पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की गई। 

भिवानी में हलवा, पूरी, सब्जी और छोले के पैकेट जरूरतमंद प्रवासी परिवारों को दिए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें