फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां जरूर सीखें मार्शल आर्ट्सः विकी शर्मा 

Fri, 09 Aug 2019 10:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
aparajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सभी लोग झगड़े-लड़ाई से दूर रहना चाहते हैं लेकिन विपत्ति पडने पर यदि तैयारी न हो तो इंसान पराजित हो जाता है। हर लड़की शांति से जीवन जीना चाहता है लेकिन इसके बावजूद कोई मनचला आपपर हमला करे तो उसको जवाब देने के लिए आप तैयार हों। लड़कियों को मार्शल आर्ट (जूडो, कराटे, ताईक्वांडो) जरूर सीखना चाहिए।

विज्ञापन


यह बात अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बीटा-1 स्थित विश्वभारती स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में मार्शल आट्र्स विशेषज्ञ विकी शर्मा ने कही। 

विश्वभारती स्कूल की कक्षा छह से 12वीं कक्षा तक की करीब 300 छात्राओं ने प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। स्कूल में छात्राओं को मार्शल आट्र्स विशेषज्ञ ने सिखाया कि किस तरह से वह जवाब दे सकती हैं यदि उनपर कोई बदमाश छेड़े, परेशान करे या फिर आक्रमण करे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समझदारी से छोटी-छोटी तकनीक का प्रयोग कर बदमाशों के हमलों को नाकाम किया जा सकता है वहीं, पूरी ताकत से उनपर हमला कर उन्हें परास्त भी किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने मार्शल आट्र्स में बचाव और हमला करने के कई तरह के टिप्स छात्राओं को दिए।

उन्होंने बताया कि मार्शल आर्ट्स सीखकर किस तरह से गला घोटने की कोशिश करने वाले बदमाश, चाकू से हमला करने वाले बदमाश का हमला नाकाम किया जा सकता है। स्कूल की प्रधानाचार्या महिंद्रा देवी ने अमर उजाला के अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में जागरूकता आएगी।

लड़कियों को मार्शल आट्र्स का प्रशिक्षण जरूर लेना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। पूर्ण रूप से प्रशिक्षण के लिए छात्राओं को इसका गहन प्रशिक्षण लेना चाहिए तब बात बनेगी।-जियांशी त्यागी

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर काफी अच्छा रहा। भविष्य में इस प्रशिक्षण का हमें फायदा जरूर मिलेगा। यहां सीखे टिप्स विपरीत परिस्थति में काम आ सकते हैं।-रचना नागर

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान से महिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी। इस प्रशिक्षण शिविर के लिए अमर उजाला का धन्यवाद। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहें तो अच्छा है।-खुशी

इस तरह के प्रशिक्षण से टिप्स लेकर छात्राएं मनचलों को सबक सिखा सकती हैं। छोटी-छोटी तकनीक सीखकर छेडख़ानी करने वालों का हमला न केवल नाकाम कर सकती हैं बल्कि हम उन्हें जवाब भी दे सकती हैं।-एना सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें