फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला और प्रदेश सरकार की पहल‘ नारी सम्मान ’संगोष्ठी आज

Fri, 02 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अमर उजाला की पहल 'नारी सम्मान' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ और ‘प्रदेश सरकार’ की साझा पहल के तहत शुक्रवार को सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में ‘नारी सम्मान’ पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एनपी सिंह हैं। इसके अलावा एसएसपी धर्मेंद्र सिंह व सीडीओ माखन लाल गुप्ता समेत अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल होंगी। वे महिलाएं जिन्होंने अपनी मेहनत से कारोबार स्थापित किया या किसी विशेष क्षेत्र में मुकाम हासिल किया। 

महिलाओं के लिए शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के मामले में प्रदेश सरकार कितनी खरी उतरी है,  संगोष्ठी में डीएम समेत अतिथि यह भी जानकारी देंगे कि प्रदेश सरकार किन-किन योजनाओं का लाभ छात्राएं व महिलाएं उठा रही हैं। संगोष्ठी के दौरान यह भी जानकारी मिलेगी कि जिन महिलाओं ने किसी विशेष क्षेत्र में बड़ा मुकाम पाया है। 
विज्ञापन


वे अमर उजाला द्वारा उपलब्ध कराए गए फार्म को भर सकती हैं। वे सभी फार्म मंडल स्तर से होते हुए प्रदेश स्तर पर जाएंगे। जिन महिलाओं ने समाज को दिशा और अपने हुनर से सभी प्रभावित किया है, अंत में चुनी जाने वाली महिलाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनको सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें