फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में दुरुस्त होगी हरौला की धंसी सड़क, मिट्टी डालने का काम जारी

Fri, 02 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-5 स्थित हरौला में धंसी सड़क को एक सप्ताह में दुरुस्त कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को सड़क को समतल करने के लिए मिट्टी डालने का काम जारी रहा। सुबह हल्की बारिश के कारण इस कार्य में दिक्कत आई।
विज्ञापन


प्राधिकरण अधिकारियों की निगरानी में दिन भर धंसी सड़क को समतल करने के लिए मिट्टी डालने का काम जारी रहा। परियोजना अभियंता मोहम्मद इशरत का कहना है कि रात तक मिट्टी डालकर सड़क को बराबर कर लिया जाएगा। 

सड़क के किनारे नाली भी नहीं थी। नाली का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा निर्माणाधीन पार्किंग और सड़क के बीच एक अलग से दीवार भी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में सड़क दुरुस्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को सेक्टर पांच हरौला में गांव को जाने वाली सड़क धंस गई थी। लोगों ने प्राधिकरण पर पार्किंग की खुदाई करवाने के बाद भी निर्माण कार्य को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए सड़क धंसने का इसे कारण बताया था। 

सड़क धंसने से एक दुकान समेत कई मकानों को नुकसान पहुंचा है और वह गिरने की स्थित पहुंच गए हैं। गुस्साए लोगों ने उद्योग मार्ग को जाम कर दिया था। पार्किंग का निर्माण करीब डेढ़ साल में पूरा होना है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसके निर्माण में इससे ज्यादा समय लग सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें