फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की जमीन के लिए भटक रहे आवंटी, 2013 में मिलना था कब्जा

Sat, 25 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण की पहली आवासीय भूखंड योजना के आवंटियों को अब तक पजेशन नहीं मिल सका है। परेशान आवंटियों ने शुक्रवार को प्राधिकरण के गेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण की पहली आवासीय योजना 2009 में आई थी। 21 हजार भूखंड आवंटित किए गए थे। इन भूखंडों के आवंटियों को नवंबर 2013 में पजेशन देने का वादा किया गया था।

अब तक पजेशन नहीं मिला है, जबकि लगभग पूरे पैसे जा चुके हैं। शुक्रवार को एक दर्जन आवंटी प्राधिकरण पहुंचे। पहले तो सांकेतिक प्रदर्शन किया। उसके बाद एसीईओ आरके सिंह से मिले। एसीईओ ने बताया कि जमीन के कुछ हिस्से पर विवाद है। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बहुत जल्द पजेशन मिलना शुरू हो जाएगा। ये जमीन सेक्टर-18 व 20 में स्थित हैं। अच्छेजा बुजुर्ग, चांदपुर, निलौनी शाहपुर, रुस्तम पुर, उस्मानपुर, मिर्जापुर और रबूपुरा बॉर्डर के किसानों की जमीन है। आवंटी अमित कुमार, वरुण गुप्ता और हरजिंदर कौर ने बताया कि 2009 में 4750 रुपये और उसके बाद बढ़ा हुआ मुआवजा की भरपाई करते हुए 1330 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से चुका दिया है, फिर भी कब्जा मिलने का कुछ अता-पता नहीं है।

सोशल मीडिया पर कैंपेन, सीएम को ट्वीट
घर की जमीन जल्द पाने के लिए इस योजना के करीब 300 आवंटियों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन भी शुरू किया है। ट्विटर पर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं। 3 जून को मुख्यमंत्री ने आवंटियों की अपील को लाइक किया है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। इससे आवंटी थोड़ा निराश भी हैं। आवंटी अमित कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर कैंपेन जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें