फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से रोशन होंगे नोएडा-ग्रेनो रूट के मेट्रो स्टेशन

Sat, 25 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट के सभी 21 मेट्रो स्टेशनों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इसके लिए मेट्रो स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सेक्टर 71, परी चौक और बॉटेनिक गार्डन चौराहे को मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन सिस्टम के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके तहत इन चौराहाें पर यात्रियों को हर तरह के परिवहन की सुविधा मिलेगी। साथ ही यहां की पार्किंग को भी बड़ा किया जाएगा। सेक्टर-29 स्थित एनएमआरसी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में ऐसे तमाम विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के प्रबंध निदेशक संतोष यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीएम एनपी सिंह, एडीएम, एसडीएम, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, एनएमआरसी और सिटी बस सेवा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

एनएमआरसी के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि बैठक में नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल कॉरिडोर और सिटी बस शुरू करने की तैयारियों के बारे में जिला प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी दी गई। डीएम समेत अन्य अधिकारियों से सिटी बस के रूट को लेकर सुझाव लिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेट्रो के सभी स्टेशन सौर ऊर्जा से रोशन होंगे, जिसके लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। बैठक में सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा के अंतिम स्टेशन तक के रास्ते को, सिटी बस सेवा और उसके रूट को पावर प्वॉइंट प्रजेंटेशन के जरिये दर्शाया गया। इस रूट पर जुलाई 2017 में मेट्रो का पहला ट्रायल होगा। दिसंबर 2017 से पहले लोगों को मेट्रो की सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें