फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई के इशारे पर खालिस्तान और हिजबुल मुजाहिदीन का गठजोड़, दिल्ली में शूटरों को हथियार व पैसे देने आए थे आतंकी

Wed, 09 Dec 2020 09:07 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मुठभेड़ में पांच आतंकी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
देश की सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां खालिस्तान व हिजबुल मुजाहिदीन के गठजोड़ को देश के लिए बड़ा खतरा मान रही हैं। ये भी कहा जा रहा है कि कश्मीर के अलगाववादी संगठनों के अलावा अन्य आतंकी संगठन एकसाथ सामने आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर के हिजबुल मुजाहिदीन के कथित आतंकी दिल्ली में पंजाब के शूटरों को हथियार व पैसे देने आए थे। कश्मीर के कथित आतंकियों के कब्जे से ही एक लाख रुपये व हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
मुठभेड़ में पांच आतंकी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
पंजाब के शूटरों के पास हथियार पहले से ही रखे थे। हेरोइन बेचकर जो पैसे आते वह शूटरों को दिए जाते। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सुख भिखारीवाल ने इनको दिल्ली पहुंचाने को कहा था। भिखारीवाल ने इनसे कहा था कि इनको दिल्ली में कई टॉगरेट किलिंग करनी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मुठभेड़ में पांच आतंकी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इनको दिल्ली पहुंचने का कहा गया था। आतंकियों को टॉरगेट किलिंग बता दी गई थी और ये जानबूझ कर कुछ नहीं बता रहे हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में किसी भी कीमत पर कोई बड़ी वारदात करवाना चाहती है।

4 of 5
मुठभेड़ में पांच आतंकी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
आईएसआई के कहने पर ही खालिस्तान व आतंकी संगठनों ने हाथ मिलाया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आईएसआई की कई बड़ी साजिशों को नाकाम कर चुकी हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पैसा व हथियार भिजवाना अब भारत में मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आईएसआई ने पैसे एकत्रित करने के लिए हेरोइन सप्लाई का तरीका चुना है। दिल्ली पुलिस खालिस्तान व हिजबुल मुजाहिदीन के नेटवर्क को खंगालने में लगी हुई है। पंजाब के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस को भी इनके इनपुट्स के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रमोद कुश्वाहा, डीसीपी स्पेशल सेल - फोटो : एएनआई
कबूली बलविंदर संधू की हत्या की बात
पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को इन आतंकियों ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी और आईएसआई पंजाब में टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं। आईएसआई गैंगस्टर का इस्तेमाल कर रही है। ड्रग्स के पैसों का आतंकी साजिश में इस्तेमाल किया जा रहा है। ये बड़े हमले करने की फिराक में थे। इनके पास से ड्रग्स और हथियार बरामद हुए हैं। इन्होंने बलविंदर संधू की हत्या की बात कबूली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें