फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' को चंदा मामले में आया नया किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी को चंदा देने के मामले में आज एक नया मोड़ आ गया है। उस भारतीय-कनाडाई महिला ने खुद सामने आकर आम आदमी पार्टी को चंदा देने बात कही और गैरकानूनी ढंग से चंदा देने का आरोप लगाने वाले एनजीओ आवाम को कानूनी नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


आप को चंदा देने वाली ये महिला हैं जसकीरत मान कौर। उन्होंने आरोप लगाने वाले आवाम और गोपाल गोयल को कूरियर से नोटिस भेजकर बिना शर्त सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है।

यही नहीं जसकीरत मान ने कहा कि अगर आवाम और गोपाल गोयल उनसे माफी नहीं मांगते तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

'मैं भारतीय नागरिक हूं, मैंने आप को चंदा दिया है'

यह पूछे जाने पर विदेशों से राजनीतिक पार्टियों को चंदा देना अवैध है पर जसकीरत मान का कहना है कि मेरे पति कनाडा के हैं, लेकिन मैं भारतीय नागरिक हूं। जरूरत पड़ने पर मैं अपना पासपोर्ट भी दिखाने को तैयार हूं। मैंने दिसंबर के अंत में कनाडा से क्रे‌डिट कार्ड के जरिए 1000 डॉलर का चंदा आम आदमी पार्टी को दिया था।

यही नहीं इससे पहले भी मैंने आप को चंदा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आवाम जिस कंपनी के जरिए पैसे दिए जाने का दावा कर रही है, मैं उसे जानती तक नहीं।

गौरतलब है कि आवाम नाम के एनजीओ ने दो दिन पर आप पर जूलियो ओउलोविस्कीस नाम की कनाडाई कंपनी से 50 लाख रुपये का चंदा गैरकानूनी तरीके लिए जाने का आरोप लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें