जैसा कि अब तक अपने चुनाव अभियान में अरविंद केजरीवाल करते आ रहे हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद ही अपनी रैली करते हैं और उनके आरोपों-सवालों का जवाब जनता के सामने देते हैं, वैसे ही बुधवार को भी तिलक नगर में उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रैली कर किया।
उन्होंने कहा कि मैंने एक पैसे की चोरी नहीं की। अगर मेरे ऊपर एक पैसे चोरी करने का दोष सिद्ध हो जाए तो मुझे जेल भेज दीजिए।
इसके अलावा केजरीवाल ने महंगाई के मुद्दे पर विपक्षियों घेरते हुए कहा कि जब दिल्ली में उनकी सरकार थी, तो घरेलू उपयोग की चीजें सस्ती हो रही थीं। गोभी 10 रुपये, गाजर 10 रुपये थी, लेकिन आज इनकी कीमतें 40 रुपये के पार हैं।
यही नहीं, उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि जब दिल्ली में उनकी सरकार थी तब सीएनजी 35 रुपये हो गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी 49 दिनों की सरकार में वसूली भी बंद हो गई थी।