फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिला पार्षदों के अपमान का आरोप, आप ने मेयर पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी ने एमसीडी सदन में महिला पार्षदों को भेड़-बकरी कहने के आरोप में मेयर राजा इकबाल सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वीडियो जारी किया। पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मेयर ने सदन में सबके सामने महिला पार्षदों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया, इसके बावजूद भाजपा इनकार कर रही है।
विज्ञापन

आप मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिला होने के नाम पर सम्मान की बात करती हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी के मेयर ने चुनी हुई महिला पार्षदों को भेड़-बकरी कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह महिलाओं का अपमान नहीं है? भारद्वाज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने मेयर का वीडियो दिखा दिया है, लेकिन भाजपा अभी तक आतिशी से जुड़े उस कथित वीडियो को नहीं दिखा पाई, जिसे लेकर वह हंगामा कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें