फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में 137 मोहल्ला क्लिनिक बंद करने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के विभिन्न इलाकों में चल रहे 137 मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने का प्रस्ताव दिया है। यह फैसला मुख्य रूप से दो कारणों से लिया जा रहा है। या तो डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया या आसपास कोई अन्य स्वास्थ्य केंद्र पहले से ही मौजूद हैं। इन क्लीनिकों में से ज्यादातर पोर्टा केबिन या किराये की इमारतों में चल रहे थे और ये सुबह की शिफ्ट में काम करते थे। यह प्रस्ताव चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर्स (सीडीएमओ) द्वारा तैयार हुआ है और अंतिम फैसला सरकार द्वारा लेंगे। दस्तावेज के अनुसार, ये क्लिनिक दिल्ली के सभी जिलों जैसे सेंट्रल, नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट में फैले हैं। उदाहरण के लिए चांदनी चौक, बुराड़ी, नरेला, किराड़ी, शाहदरा और नजफगढ़ जैसे इलाकों में कई क्लिनिक प्रभावित होंगे। बंद होने वाले क्लीनिकों की संख्या सबसे ज्यादा नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में है, जहां 42 क्लिनिक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें