फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली निगम कार्यालय में पार्षद पर कुर्सियों से हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन को छोड़ना पड़ा ऑफिस
विज्ञापन

अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई से नाराज लोगों ने की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली नगर निगम कार्यालय में बुधवार दोपहर कबीर नगर के पार्षद हाजी जरीफ पर कुर्सियों से हमला किया गया और चेयरमैन ऑफिस में तोड़फोड़ की गई। विवाद बढ़ने पर जोन चेयरमैन पंकज लूथरा को अपना कार्यालय छोड़ना पड़ा। निगम कर्मचारियों और पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति शांत कराई।
पार्षद जरीफ ने बताया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की ओर से क्षेत्र में केमिकल से जुड़ी अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई हो रही है। फैक्टरी संचालकों को लगा कि यह कार्रवाई उन्हीं के कहने पर हो रही है। मंगलवार को 100-150 लोग उनके घर पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद रात में वेलकम थाने में सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत दी गई।
विज्ञापन

पार्षद ने बुधवार सुबह स्पष्ट किया कि प्रदूषण विभाग की कार्रवाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है। पार्षद का आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे जब वे निगम कार्यालय पहुंचे तो करीब 20 लोगों ने गेट पर गाली-गलौज शुरू कर दी। पार्षद चेयरमैन कार्यालय में गए और पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोपी अंदर घुस आए और कुर्सियों व अन्य सामान से हमला कर तोड़फोड़ की। कार्यालय में रखा शीशा व अन्य सामान भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

पार्षद ने दावा किया कि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री के भाई भी आरोपियों के साथ मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं खबर लिखे जाने तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के अनुसार मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें