आज दिनांक 28 दिसंबर को आर्ष कन्या गुरुकुल वेदधाम सोरखा सेक्टर 115 नोएडा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के सौजन्य से अखिल भारतीय संस्कृत आर्य युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डॉक्टर वाचस्पति मिश्र अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने की। पहले दिन संस्कृत भाषण, संस्कृत गीत और कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्वामी प्रणवानंद, डॉ. वीरपाल विद्यालंकार, प्रो. धर्मेंद्र शास्त्री, स्वामी आर्यवेश, डॉ. नरेंद्र वेदालंकार, डॉ. धारणा, आचार्या सूर्यादेवी चतुर्वेदी, डॉ. अन्नपूर्णा, आचार्या आदेश, आर्य लवानिया, रविंद्र सेठ, ओमकार, सतीश गोवर, कैप्टन अशोक गुलाटी और गौवंश संवर्धन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन डॉ. जयेंद्र कुमार द्वारा किया गया।