फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने शुरू किया डिजिटल कार्यक्रम ‘आयुर्वार्ता’

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली कड़ी 23 सितंबर को प्रसारित होगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला आयुर्वार्ता की शुरुआत की है। इसका मकसद आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा, वैज्ञानिक दृष्टि और वैश्विक संभावनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है।
पहली कड़ी 23 सितंबर (आयुर्वेद दिवस) को प्रसारित होगी। इसमें संस्थान के निदेशक प्रो. पीके प्रजापति और डीन पीएचडी प्रो. महेश व्यास के बीच आखिर आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को ही क्यों? विषय पर संवाद होगा। इसमें आयुर्वेद दिवस के इतिहास, पहले धन्वंतरि जयंती पर इसके आयोजन और मार्च 2025 में सरकार की अधिसूचना से 23 सितंबर तिथि तय करने के निर्णय पर चर्चा की जाएगी। 2025 से हर साल 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रो. प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा बनाने के प्रयास हो रहे हैं। निश्चित तिथि इसे वैश्विक जीवनशैली विज्ञान के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रो. व्यास ने बताया कि 23 सितंबर शरद विषुव (ऑटमनल इक्विनॉक्स) के आसपास है, जब दिन-रात बराबर होते हैं जो आयुर्वेद में संतुलन और समत्व के सिद्धांत से मेल खाता है।
विज्ञापन

आगे की कड़ियों में आयुर्वेद का वैज्ञानिक आधार, आधुनिक शोध, शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, नवाचार, आधुनिक चिकित्सा से समन्वय, औषधीय पौधे, स्वस्थ जीवनशैली, वैश्विक स्वास्थ्य और प्रमाण-आधारित चिकित्सा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों से संवाद होगा। यह श्रृंखला एआईआईए के यूट्यूब, फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें