स्मॉग का कहर अभी भी जारी है। गुरुग्राम में इसका काफी असर दिख रहा है। हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदूषण कम नहीं हो रहा है।
Haryana: All government and private schools in #Gurugram to remain closed tomorrow due to continuing #smog situation
— ANI (@ANI) November 12, 2017
प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन की तरफ से की जा रही कोशिशें असफल साबित हो रही हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी प्रदूषण का स्तर उम्मीद के मुताबिक कम नहीं हो पा रहा है। स्मॅाग के चलते रविवार का दिन भी लोगों के लिए फीका रहा। इसके कारण लोगों को छुट्टी का दिन भी घर में बैठकर ही बिताना पड़ा।
पढ़ें:- Smog की वजह से दिल्ली आने वाली 34 ट्रेनें लेट, 21 का समय बदला, आठ रद्द
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए एनजीटी ने भारी वाहनों के दिल्ली एनसीआर में प्रवेश पर 14 नवंबर तक रोक लगा दी है। इसी के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्य और प्रदूषण फैलाने वाली 57 इकाइयों को भी बंद करवाया गया है।
बावजूद इसके एनजीटी और जिला प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर में अब भी जगह-जगह निर्माण कार्य जारी हैं और रात के समय पुलिस की मुस्तैदी न होने से भारी वाहन साइबर सिटी में प्रवेश कर रहे हैं।