अपने फंड के लिए चर्चाओं का मुद्दा बनने वाले केजरीवाल एक और चंदे के लिए खास चर्चा में हैं। लेकिन इस बार ये चंदा पांच रुपयों का है।अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर एकांउट पर एक खास ट्वीट किया है।
इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि इस दुनिया की सारी ताकतें उसकी दुआओं के आगे छोटी हैं। इस ट्वीट में केजरीवाल ने गाजीपुर के एक भिखारी द्वारा दिए गए चंदे ना जिक्र है।
Yest, a beggar at ghazipur cross gave me Rs 5 to fight elections. It moved me to tears. इस दुनिया की सारी ताकतें उसकी दुआओं के आगे छोटी हैं— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 17, 2015
अरविंद केजरीवाल लिखते हैं कि गाजीपुर में एक भिखारी ने मुझे पांच का सिक्का चुनाव लड़ने के लिए चंदे के रुप में दिया है। उसने जब मुझे ये सिक्का दिया तो मेरी आंखों में आसूं आ गए। दुनिया की कोई भी दुआ उसकी दुआओं से बड़ी नहीं हो सकती है।