दिल्ली सरकार चुनाव के दौरान किए गए अपने एक बड़े वादे को पूरे करने में जुट गई है। दिल्ली सरकार का कहना है कि कुछ चुनिंदा जगहों पर फ्री वाइ-फाइ की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है।
केजरीवाल सरकार का कहना है कि वो अगले एक साल के अंदर दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में भी फ्री वाइ-फाइ की सुविधा दे देगी।
आम आदमी पार्टी के नेता, आशीष खेतान ने फिक्की फेडरेशन हाउस में बोलते हुए कहा कि पहले फेज में दिल्ली सरकार, सरकारी व प्राइवेट कॉलेज में एक साल के भीतर ही वाइ-फाइ की सुविधा देगी।