फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder: दो दिन और बढ़ी साहिल की पुलिस रिमांड, अन्य पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 20 Feb 2023 03:58 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निक्की यादव हत्याकांड के सभी छह आरोपियों को द्वारका कोर्ट अपर मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समीक्षा गुप्ता की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निक्की यादव हत्याकांड मामले में साहिल समेत अन्य पांच आरोपियों को आज द्वारका कोर्ट अपर मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समीक्षा गुप्ता की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी साहिल गहलोत को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है और अन्य पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस की जांच में कुछ और लोग संदिग्ध
जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड में किसकी क्या भूमिका भी उसका भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर जांच के बाद पुलिस को कुछ और लोगों पर शक है, इन्हें भी जल्द बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

निक्की-साहिल की हुई शादी पर रजिस्ट्री नहीं कराई थी
इस मामले में जानकारी सामने आई है कि साहिल और निक्की ने आर्य समाज मंदिर में शादी तो कर ली थी, मगर रजिस्ट्रार कार्यालय में अपनी शादी को रजिस्टर नहीं कराया था। पुलिस ने बताया कि उसने रविवार को मंदिर के पुजारी व प्रधान से पूछताछ की थी। वहीं आज शादी के गवाहों को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह दोनों गवाह ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं।

साजिश के तहत निक्की हत्या करने ले गया था साहिल
अपराध शाखा की जांच में ये बात सामने आई है कि साजिश के तहत ही साहिल ने उत्तम नगर स्थित निक्की के घर से निकलते समय अपना मोबाइल बंंद कर लिया था, ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन न मिले। पुलिस को आनंद विहार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट व निगम बोध घाट की पार्किंग की फुटेज मिल गई है। साथ ही, निगम बोध पर साहिल के मोबाइल की लोकेशन भी पुलिस को मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें