फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका फोन भी घनघनाया?: आंधी-बारिश के बीच अचानक मोबाइल पर आए अलर्ट मैसेज, चौंक पड़े लोग; जानें कब होता है ऐसा

Sat, 30 May 2026 05:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

मोबाइल पर आए संदेश में कहा गया था कि अगले तीन घंटों के दौरान संबंधित क्षेत्रों के कई स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ मध्यम से तेज तूफान आने की संभावना है। अलर्ट में हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और कुछ स्थानों पर इसके 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
मोबाइल पर आया आंधी-बारिश का अलर्ट - फोटो : AI/Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा और मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को तेज आंधी और बारिश ने राहत पहुंचाई। हालांकि बारिश से पहले लोगों को धूल भरी आंधी का सामना भी करना पड़ा, जिससे कई स्थानों पर दृश्यता प्रभावित हुई और आवागमन में परेशानी हुई।

विज्ञापन

अलर्ट बजने से चौंके लोग
इसी बीच लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक तेज अलर्ट बजने लगा। एक साथ बड़ी संख्या में फोन पर अलर्ट आने से लोग कुछ देर के लिए चौंक गए। कई लोगों ने पहले इसे किसी तकनीकी खराबी या आपातकालीन संदेश समझा, लेकिन बाद में पता चला कि यह मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी थी।

तेज हवा चलने की चेतावनी जारी
मोबाइल पर आए संदेश में कहा गया था कि अगले तीन घंटों के दौरान संबंधित क्षेत्रों के कई स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ मध्यम से तेज तूफान आने की संभावना है। अलर्ट में हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और कुछ स्थानों पर इसके 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की चेतावनी दी गई थी। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह भी दी गई।

बारिश से मिली राहत
मौसम में बदलाव के बाद कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। पार्कों, बाजारों और सड़कों पर मौजूद लोगों ने भी मौसम सुहावना होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

क्यों और कब बजता है अलार्म?
गौरतलब है कि खराब मौसम, आंधी, बारिश, बिजली गिरने या अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका होने पर भारतीय मौसम विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन तंत्र के माध्यम से इस प्रकार के आपातकालीन अलर्ट सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर भेजे जाते हैं। इसका उद्देश्य लोगों को समय रहते सचेत कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें