फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert : सीजन में पहली बार रेड जोन में पहुंचा ग्रेनो का वायु प्रदूषण, देश में तीसरे नंबर पर

Mon, 28 Oct 2024 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 312 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा का एक्यूआई 304 रहा। देश में ग्रेनो तीसरा और नोएडा 5वां सबसे प्रदूषित शहर रहे। 
विज्ञापन
pollution - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में वायु प्रदूषण का स्तर इस सीजन में पहली बार 300 के पार रेड जोन में पहुंच गया हैं। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 312 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा का एक्यूआई 304 रहा। देश में ग्रेनो तीसरा और नोएडा 5वां सबसे प्रदूषित शहर रहे। 

विज्ञापन


सर्दी शुरू होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की हवा प्रदूषित होना शुरू हो जाती है। दिल्ली का एक्यूआई कई दिन पहले रेड जोन में 300 के पार पहुंच चुका है। नोएडा का एक्यूआई भी रेड जोन में पहुंच गया था, लेकिन ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई येलो और ऑरेंज जोन में था। शनिवार को ग्रेनो का एक्यूआई 232 रहा था।

रविवार को सबसे अधिक ग्रेनो वेस्ट में स्थिति खराब रही। यहां एक्यूआई 330 से अधिक रहा है। यूपीपीसीबी का कहना है कि दो दिन से प्रदूषण का स्तर अचानक से बढ़ा है। हवा नहीं चल रही है। सड़कों की धूल पर नियंत्रण नहीं है। जाम भी मुख्य वजह बना हुआ है। त्योहार के दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ी है। 
विज्ञापन


जून के बाद रेड जोन में पहुंचा एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई जून में रेड जोन में पहुंचा था। बारिश के कारण जूलाई, अगस्त और सितंबर में हवा काफी अच्छी रही थी, लेकिन अक्तूबर में ज्यादातर समय प्रदूषण रेड और येलो जोन में रहा। 

अवैध हॉट मिक्स प्लांट को किया सील
यूपीपीसीबी ने दनकौर के नवादा गांव के पास हॉट मिक्स प्लांट को सील कर दिया है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी ग्रेनो डीके गुप्ता ने बताया कि डायनेस्टी प्रोमोटर्स हॉट मिक्स प्लांट बना अनुमति के चल रहा था। साथ ही, प्रदूषण के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। जल्द ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें